आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि पुरुषों को रामायण के प्रसिद्ध चरित्र रावण की पत्नी मंदोदरी के बारे में पढ़ना चाहिए।
गोवा की गवर्नर मृदुला गर्ग की ओर से लिखी किताब ‘परितप्त लंकेश्वरी’ के विमोचन के मौके पर भागवत ने कहा कि पुरुषों को मंदोदरी के बारे में पढ़ना चाहिए, तकि वह जीवन में उसके महत्व को समझ सकें।
कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। भागवत ने कहा कि अगर रावण ने मंदोदरी की बात मानी होती तो उसके पुतले देश में नहीं जलाए जाते।