फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर अपनी उपलब्धियां गिनाएंगे मोदी

Mon, 20 Jul 2015 11:50 PM IST
एम संजय/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई घोषणाओं के साथ जनता के सामने अपने महत्वाकांक्षी योजनाओं की उपलब्धियां भी रखेंगे।
विज्ञापन


व्यापम और ललित गेट विवाद को लेकर विपक्ष का दबाव झेल रहे पीएम मोदी का प्रयास स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के जरिए देशवासियों का विश्वास जीतने का है।

बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से अपने दूसरे संबोधन में पीएम का जोर ग्रामीण और कृषि मामलों पर ज्यादा होगा।

पीएमो भेजी जा रही हैं मंत्रालयों की सफलताएं

बिहार चुनाव के मोर्चे से पहले एक बार फिर से पीएम मोदी की चमक बिखेरने के प्रयास में सरकार के रणनीतिकार सकारात्मक पहल के जरिए आगे बढ़ने की रणनीति बना रहे हैं।

इस प्रयास में सरकार की सफल योजनाओं को जनता के सामने रखा जाएगा। पीएमओ के निर्देश के बाद प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं के सफलता की सूची विभिन्न मंत्रालयों के जरिए बनवाई जा रही है।

बीते वर्ष नमामि गंगे, स्वच्छ भारत अभियान और सांसद आदर्श ग्राम योजना का ऐलान करने के बाद मोदी इस बार इन योजनाओं की सफलता गिनाएंगे। बताया जा रहा है कि इन योजनाओं से जुडे मंत्रालयों ने अपनी सफलता की गाथा पीएमओ को भेजनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नमामि गंगे और आदर्श ग्राम योजना पर फोकस

इस कवायद में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री कार्यालय को करीब 20 से 25 सुझाव भेजे हैं। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत देशभर में 685 गांव गोद लिए गए हैं।

नमामि गंगे और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के स्वच्छ भारत अभियान के तहत गंगा किनारे बसे गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने की पहल रंग लाई है। आने वाले समय में गंगा किनारे के पांच राज्यों में 66 गांव खुले में शौच की प्रथा से मुक्त हो जाएंगे।

झारखंड के साहिबगंज जिले का एक गांव सबसे पहले इस श्रेणी में सामने आया है। भ्रष्टाचार रोकने के लिए स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनने वाले शौचालयों के लिए दी जाने वाली राशि को प्रत्यक्ष नगद हस्तांतरण से जोड़ने की तैयारी में है।

शौचालय का पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जाएगा। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 15 अगस्त के दिन अपने संबोधन में इस आशय का ऐलान भी कर सकते हैं।

शौचालय का पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जाएगा। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 15 अगस्त के दिन अपने संबोधन में इस आशय का ऐलान भी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें