काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष दीक्षांत समारोह में 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डॉक्टर ऑफ लॉज (एलएलडी) की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
बीएचयू प्रशासन के अनुसार, लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में अप्रतिम अन्वेषणकर्ता, सुधारक और प्रखर नेता के रूप में प्रधानमंत्री की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें यह मानद उपाधि देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय अपना शताब्दी वर्ष समारोह मना रहा है। इसके तहत 22 फरवरी को 98वां शताब्दी वर्ष दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।