‘मेक इन इंडिया- मेड इन इंडिया’ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को विकलांगों को डीरेका इंटर कालेज मैदान पर चाइनीज ट्राई साइकिल बांटेंगे। इस साइकिल की डिजाइन इंग्लैंड में तैयार हुई है और इसे चीन में बनाया गया है।
22 जनवरी के समारोह के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) ने ऐसी 85 साइकिलें चीन से आयात की है। इसे लेकर अब पीएम की मेक इन इंडिया की मुहिम पर उनके संसदीय क्षेत्र बनारस में ही चर्चाओं के दौर और सवाल शुरू हो गए हैं।
डीरेका के मैदान पर 22 जनवरी को 10 हजार से अधिक विकलांगों को उनकी जरूरत के उपकरण बांटकर विश्व रिकार्ड बनाने को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।