फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पूरे देश में चुनाव प्रचार करेंगे: राजनाथ

Tue, 16 Apr 2013 09:25 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी चुनावों में पार्टी का प्रचार पूरे देश में करेंगे।
विज्ञापन


सिंह ने मंगलवार को कहा कि अगले माह कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी मोदी प्रचार करेंगे। राजनाथ से पूछा गया था कि मोदी क्या कर्नाटक में पार्टी का प्रचार करेंगे।

सिंह ने कहा कि मोदी देश में सभी जगहों में पार्टी के चुनावी अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

कर्नाटक में भाजपा अपने पूर्व मुख्यमंत्री और अब बागी हो चुके बीएस येदियुरप्पा से मतभेद के बाद अपनी सत्ता में दोबारा वापसी के लिए कठिन दौर से गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जद यू के साथ मतभेद के सवाल पर सिंह ने कहा कि दोनों दल आपस में बातचीत कर आपसी मनमुटाव को दूर कर लेंगे। उन्होंने जद यू के साथ गठबंधन टूटने की आशंका को खारिज कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें