फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी निरंकुश, चेहरे पर झलकता है क्रूरता का भाव'

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस, काशी और हिंदुस्तान का चुनाव है। भाजपा ने यहां से ऐसे व्यक्ति को चुनाव मैदान में उतारा है, जो निरंकुश और अहंकारी है। उन्होंने कहा कि मोदी के चेहरे पर क्रूरता का भाव झलकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी को हराने के लिए पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया।

कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के नामांकन जुलूस में शामिल होने गुरुवार को यहां आए आनंद शर्मा ने नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल प्राइमरी स्कूल में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

'काशी पर पूरे विश्व की निगाह'

उन्होंने कहा कि जिस संसदीय सीट के लिए परचा दाखिल कराने वह आए हैं, उस काशी पर देश ही नहीं पूरे विश्व की निगाह है। यहां के लोगों का फैसला देश का फैसला होगा। कांग्रेस की विचारधारा समावेशी है।

उन्होंने लोगों से समावेशी विचारधारा को चुनौती देने वालों को हराकर जवाब देने का आह्वान किया। उन्होंने नाम लिए बगैर भाजपा पर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। कहा कि काशी की जनता एकजुट होकर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वालों को सबक सिखाए।

विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता नसीब पठान ने किसी का नाम लिए बगैर मोदी पर हमले किए। कहा कि जिन्हें अपने घर वालों का पता नहीं। माता-पिता की चिंता नहीं, वे देश के लोगों की क्या फिक्र करेंगे। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें