फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरशाही पर मोदी का बड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका रवाना होने से ठीक पहले सरकार के आठ सचिवों का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन


सरकार की शीर्ष अफसरशाही में इस फेरबदल से एक दिन पहले मोदी सरकार ने तमाम मंत्रालयों के करीब 50 संयुक्त सचिवों का भी तबादला किया था।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने बृहस्पतिवार को रसायन व उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के सचिव पद पर सचिव आराधना जौहरी (उत्तर प्रदेश कैडर की 1980 बैच की आईएएस अधिकारी) की जगह राष्ट्रीय अनुसूचित जाति समिति के सचिव रहे वीके सुबुराज, भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय के सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव पद पर कुसुमजीत सिद्धू (पंजाब कैडर की 1979 बैच की आईएएस अधिकारी) की जगह राष्ट्रीय सतर्कता आयोग के सचिव कपिल देव त्रिपाठी, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव पद पर राजीव टकरू के स्थान पर आर विजय कुमार की नियुक्ति की। टकरू को अब अल्पसंख्यक मंत्रालय का सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

आठ मंत्रालय के सचिवों का तबादला

मानव संसाधन मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के पद से 30 सितंबर को रिटायर हो रहे अशोक ठाकुर के स्थान पर गृह मंत्रालय में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वर्तमान सचिव सत्यनारायण मोहंती को नियुक्त करने का फैसला लिया गया है।

रसायन और उर्वरक मंत्रालय के रसायन व पेट्रो रसायन विभाग के सचिव इंद्रजीत पाल की सेवानिवृत्ति के बाद राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग के सचिव सुरजीत कुमार चौधरी जिम्मेदारी संभालेंगे।

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस आराधना जौहरी अब वित्त मंत्रालय में विनिवेश विभाग की नई सचिव होंगी। वहीं, कानून मंत्रालय के न्याय विभाग के नए सचिव के रूप में कुसुमजीत सिद्धु की नियुक्ति की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें