फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने कांग्रेस नेता को दी कानूनी कार्यवाही की धमकी

Tue, 02 Apr 2013 11:35 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने खिलाफ नोटिस भेजने वाले कर्नाटक के कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने की धमकी दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने अपने नोटिस में मोदी से अपने उस बयान के लिए माफी मांगने और अपनी बात को वापस लेने को कहा है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को गांधी परिवार का नाइट वॉचमैन करार दिया था।

मोदी ने अपने वकीलों केएन सुब्बा रेड्डी और विवेक रेड्डी के जरिए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सदस्य केके बेनसन के पिछले महीने भेजे गए कानूनी नोटिस का जवाब दिया है।
विज्ञापन


दोनों वकीलों ने बेनसन से मोदी के खिलाफ कोई भी झूठी, तुच्छ और बेबुनियाद शिकायत नहीं करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस सलाह के बाद भी यदि वे कोई गलत और तुच्छ शिकायत करते हैं तो वे न केवल अपना बचाव करेंगे बल्कि उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही भी करेंगे।
विज्ञापन


मोदी ने 3 मार्च को बिना मनमोहन सिंह का नाम लिए बगैर उन्हें कांग्रेस के सर्वप्रथम परिवार का नाइट वॉचमैन कहा था। इसके नाराज बेनसन ने मोदी से माफी और अपना बयान वापस लेने के लिए कानूनी नोटिस भेजा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें