फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने नीतीश्ा को कोसा, लालू की तारीफ की

Sun, 27 Oct 2013 04:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने पटना के गांधी मैदान में हुंकार रैली की शुरुआत भोजपुरी और मैथिली बोल कर की।
विज्ञापन


पहले भोजपुरी फिर मैथिली में दिया भाषण
मोदी ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि.....इस गांधी मैदान में पधारे में लाखों लाखों भाइयों बहनों. ये महारैली नहीं है, ये तो भारत की महाशक्ति का अनुष्ठान है। ई बाबू कुंवर सिंह की धरती ने शत-शत प्रणाम करता ने।

भारत के स्वर्णिम इतिहास में बिहार का इतिहास बा। चाहे ऊ नंद वंश के काल होखे या मौर्य वंश के काल होखे। चाहे गुप्त वंश के काल होखे। बिहार ई भूमि होई। जहां सूर्य देव के हर रूप में पूजा होई। सूर्योदय के पूजा होवी, आर सूर्यास्त के पूजा होवी। बिहार के लोग अवसरवादी नव होएं। कुछ अपवाद छोड़ के।
विज्ञापन


पढ़े: हुकार रैली में बम धमाके, पांच की मौत

आगे मोदी कहते हैं कि बिहार के समस्या के जड़ छई, सीमांचल के समस्या। पूरा मिथिलांचल बाढ़ से त्रस्त रही छय। भारत नेपाल समेत एकदा कोसी के रोग के व्यवस्था हो जाईं, ते बिहार खुशहाल हो जाई।

रैली में मोदी ने नीतीश को अपना मित्र कहकर संबोधित किया। मोदी ने कहा कि जो जेपी को छोड़ सकते हैं वह बीजेपी को तो छोड़ ही सकते हैं।

पढ़े: एनआईए करेगी पटना विस्फोटों की जांच

यादव वोटों पर मोदी की निगाह
बिहार में लालू की अनुपस्थिति में यादव वोटों पर निगाह गड़ाए मोदी ने लालू की तारीफ भी की। मोदी ने कहा कि लालू का जब एक्सीडेंट हो गया था तब मैंने लालू का हालचाल पूछा, जिसको मैंने मीडिया को नहीं बताया था।

लेकिन शाम को लालू ने खुद मीडिया को बताया कि जिस इंसान (मोदी) को मैं हमेशा भला बुरा कहता हूं उसने मेरा हाल पूछा। वह बड़े ही भले हैं।

मोदी ने कहा, लालू जी, यदुवंश के राजा श्री कृष्ण भगवान हमारे गुजरात के द्वारिका में बसे थे। यदुवंश से हमारा नाता है। गुजरात द्वारिका आपकी धरती है। हमारा प्रेम जगना स्वाभाविक है। मैं यदुवंश से जुड़े सभी भाइयों बहनों को कहना चाहता हूं, कृष्ण भगवान के वंशजों को कहना चाहता हूं। मैं द्वारका नगरी से कृष्ण भगवान का आशीर्वाद लेकर आया हूं। आपकी चिंता मैं करूंगा ये मेरा वादा है।

हिप्पोक्रेसी की भी हद होती है
मोदी ने अपने भाषण्ा में नीतीश को निशाना बनाया और कहा कि पिछले साल मैं और 'मेरे मित्र' प्रधानमंत्री के साथ डिनर टेबल पर बैठे थे लेकिन वो खाना खाने के बजाए इधर-उधर देख रहे थे।

थोड़ी देर बाद जब मुझे समझ आया तो मैंने 'अपने मित्र' से कहा कि आप आराम से खाना खाइये यहां कोई मीडिया वाला या फोटोग्राफर नहीं है। मोदी कहते हैं हिप्पोक्रेसी की भी हद होती है।

बिहार में गठबंधन सरकार पर बोलते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री आगे कहते हैं कि आप सभी लोग इसकी जांच कीजिएगा कि राज्य में जो भी विकास के काम हुए हैं वो सभी बीजेपी के विधायकों ने ही किए हैं।
विज्ञापन


मोदी की इस रैली की तैयारी कई महीनों से चल रही थी लेकिन आज सुबह सबसे पहले पटना रेलवे स्टेशन और उसके बाद गांधी मैदान में एक बाद एक, सात धमाके हुए जिसमें 5 लोगों मौत हो गई और 71 लोग घायल हो गए।

घायलों का ईलाज पटना के पीएमसीच में हो रहा है। सभी धमाके देसी बम से हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें