फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी: बदले-बदले से सरकार नजर आते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद क्या मोदी की जुबान बदल गई है?
विज्ञापन


चुनाव अभियान के दौरान इस्तेमाल किए गए शब्द और प्रधानमंत्री बनने के बाद इस्तेमाल किए जा रहे शब्दों के बीच का तुलनात्मक अध्ययन बताता है कि मोदी की जुबान में नरमी आई है।

पहले वे विपक्षी दलों पर हमला करते वक्त बेहद आक्रामक हो जाते थे। पाकिस्तान और चीन जैसे पडोसियों के लिए भी तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते थे। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को निशाना बनाया था।
विज्ञापन


चुनाव से पहले परिवारवाद पर हमला करने वाले मोदी अब अपने भाषणों से मोटे तौर पर राहुल और सोनिया का नाम लेने से परहेज करने लगे हैं।

डेवलपमेंट और इंडिया

चुनाव अभियान के दौरान मोदी अपने भाषणों में डेवलपमेंट और इंडिया पर काफी जोर देते थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी इन दोनों शब्द का इस्तेमाल वे लगातार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी के भाषणों में प्रयुक्त होने वाले शब्दों का वर्ड क्लाउड।

मोदी का ध्यान विकास पर है और वे भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की बात भी कर रहे हैं।

कुछ विश्लेषकों की राय में मोदी अपनी पार्टी के हिंदुत्व विचारधारा से अलग हट रहे हैं। वे भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात कर रहे हैं। वे बेहतर आर्थिक विकास दर, पुख्ता राष्ट्रीय सुरक्षा और महिलाओं लिए सुरक्षित भारत की बात कर रहे हैं।

चुनाव अभियान के दौरान मोदी ने विदेश नीति पर कुछ नहीं कहा। वे हमेशा चीन और पाकिस्तान की बात करते रहे और कहते रहे कि पडोसी देशों से आने वाले किसी खतरे के लिए भारत को तैयार रहना चाहिए।

लेकिन अब उनका रवैया बदल गया। उन्होंने अपने शपथ ग्रहण में उन्होंने दक्षिण एशिया के सभी राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया।

लेकिन अब उनकी सरकार ने पाकिस्तान के साथ बातचीत रद्द कर दी। उनके नेपाल और भूटान दौरे को पाकिस्तान की ओर से ध्यान हटाने के कदम के तौर पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

बदली प्राथमिकताएं

वे अपने भाषण में चीन और जापान के विकास मॉडल की बात भी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया है। स्वतंत्रता दिवस पर दिए संबोधन में उन्होंने ग्रामीण इलाकों में शौचालय बनाने पर जोर दिया था।

आम चुनाव के दौरान मोदी के भाषणों में शामिल मुद्दों का वर्ड क्लाउड।

मोदी ने भारत के शहरों और गांवों की सफाई की बात भी की है।

चुनाव अभियान के दौरान वे समृद्ध भारत की बात करते थे। लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद वे रक्षा और उत्पादन जैसे खास क्षेत्रों की बात करने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें