फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली लगाएगी सरकारी खजाने को चूना

Fri, 21 Jun 2013 02:48 AM IST
जालंधर/दविंदर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी 23 जून को माधोपुर आ रहे हैं। इस रैली में पंजाब भाजपा की ओर से पूरी ताकत झोंकी जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा के पदाधिकारियों के मुताबिक रैली की तैयारियां पूरी हैं और पूरे प्रदेश से 2400 बसों में भाजपा कार्यकर्ताओं को इस रैली में लाया जाएगा। यह अलग बात है कि पठानकोट के इस रूट पर पंजाब की सिर्फ 290 बसों को ही परमिट है।

अगर गैर परमिट की बसें लाई गईं तो यह निश्चित है कि पंजाब सरकार को मोटा चूना लगने वाला है।

स्पेशल परमिट के लिए अभी तक किसी बस चालक या निजी ट्रांसपोर्ट की ओर से आवेदन नहीं किया गया है।

अब आवेदन के लिए सिर्फ एक शुक्रवार का दिन बचा है, इसमें भी आवदेन करने पर रैली से पहले परमिट मिल जाए, इसकी संभावना कम ही है क्योंकि आगे शनिवार और रविवार का अवकाश है।
विज्ञापन


अत: इसकी पूरी संभावना है कि 23 जून को अगर 2400 बसें चलती हैं तो इनमें से ज्यादातर बिना परमिट के ही दौड़ेंगी।

पंजाब में पठानकोट तक जिन बसों को परमिट जारी हुए हैं, उनमें अधिकतर परमिट पंजाब रोडवेज, हरियाणा रोडवेज, दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, पैप्पू रोडवेज कारपोरेशन, हिमाचल रोडवेज के पास हैं।

इनमें महज 135 प्राइवेट बसें हैं, जिन के पास जालंधर से पठानकोट का परमिट है। आरटीए वसन सिंह भुल्लर के मुताबिक जालंधर टू पठानकोट के लिए 24 घंटे में 290 बसें चलती हैं।

पठानकोट के लिए पहली बस डीटीसी की दिल्ली से बाया जालंधर होकर जम्मू जाती है जबकि अंतिम बस 12.30 बजे की है।

अमर उजाला के पास पठानकोट रूट पर चलने वाली समूह बसों की लिस्ट मौजूद है, जिनके पास जालंधर से पठानकोट का परमिट है।

इस लिस्ट के मुताबिक सोसायटी, आजाद, सैनी, एटलस, करतार, न्यू पंजाब, अजयपाल, बीपी सारोवाल, शेखुपुर, जेएस राउनी, सतलुज, आरएल, रविदास, माझी, एसबीएस, राजगुरु, योगेश, लिबड़ा, जीटीबी, मैट्रो, प्रवीण, फलकॉन आदि प्राइवेट बसों की कंपनियों की बसें चलती हैं।

इनमें भी करतार बस कांग्रेस के नेता पंजाब के पूर्व मंत्री अवतार हेनरी व लिबड़ा ट्रांसपोर्ट कांग्रेसी सांसद की है।

चुघ भी हो गए चुप
भाजपा महा सचिव से जब पूछा गया कि आप इतनी बसें कैसे ले जाएंगे, इतनी बसों के तो इस रूट पर परमिट ही नहीं हैं तो वह चुप्पी साध गए। दूसरी ओर पार्टी के नेता बताते हैं कि 2400 बसें ले जाने की तैयारी पूरी है।
विज्ञापन


इसके लिए स्कूलों और कालेजों की बसों को हायर करने की हिदायत  मिली है।  इसके लिए बकायदा सरकार की तरफ से भी नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर के डीटीओ की ड्यूटी लगा दी गई हैं।

उन्हें हिदायतें मिली हैं कि 23 जून की रैली में शामिल होने वाले लोगों को लेकर जाने के लिए स्कूलों, कालेजों तथा मिन्नी बसों को उपलब्ध करवाया जाए।

पूरे सूबे से इस रैली के लिए 2400 बसों का इंतजाम किया जा रहा है। इनमें से 966 बसें दोआबा के लिए रखी गई हैं।
-तरुण चुघ, महासचिव पंजाब भाजपा और दोआबा प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें