फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी' फोन, 'केजरीवाल' का कप, सब बिक रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक चर्चा का फायदा उठाने की कोशिश बाजार में भी है। ऑनलाइन रिटेलर हों या पडोस के दुकानदार, सब नेताओं की लोकप्रियता का फायदा उठाने में लगे हैं।
विज्ञापन


हालांकि सोशल मीडिया की तरह ही यहां पर भी नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल में कडी टक्कर दिखाई देती है।

ब्लूगेप डॉट कॉम नाम की एक कंपनी राजनीतिक हस्तियों से जुडे सामान बेचती है। इनमें सजावट की चीजें, सिक्के, टीशर्ट, मग, घडी, पोस्टर शामिल हैं।

ब्लूगेप के संस्थापक अनुपम आचार्य कहते हैं, "अब तक हमने जहां सबसे ज्यादा बिक्री देखी है वो नरेंद्र मोदी कलेक्शन में है। मुंबई, हैदराबाद में मोदी से जुडी चीजों की बिक्री ज्यादा है। दिल्ली और बैंगलोर में आम आदमी पार्टी से जुडी चीजें ज्यादा बिक रही हैं। अभी हमने देखा है कि मोदी से जुडी चीजों की बिक्री बढ रही है।"

अनुपम आगे बताते हैं, "सबसे ज्यादा लोग नरेंद्र मोदी के मग, दीवार घडी खरीदते हैं, आम आदमी पार्टी के केस में लोग पोस्टर और लैपटॉप स्किन खरीदते हैं।"

कांग्रेस पिछडी

ब्लूगेप हर रोज कम से कम 500 ऑर्डर को पूरा करती है। इनमें से करीब 30 फीसदी राजनेताओं से जुडी चीजों के होते हैं।

लेकिन पार्टियों से जुडी चीजों की बिक्री में कांग्रेस कहां टिकती है?

अनुपम आचार्य बताते हैं, "राहुल गांधी का कलेक्शन हमने थोडा देरी से लॉन्च किया था। हमारा उनके साथ कोई आधिकारिक टाइअप नहीं था। उनकी चीजें ज्यादा नहीं बिकी हैं। हमें हर रोज डेढ सौ से ज्यादा ऑर्डर राजनीति से जुडी चीजों के मिलते हैं। इनमें से मोदी का हिस्सा 60 फीसदी का है, आम आदमी पार्टी का 40 फीसदी और राहुल गांधी का बहुत कम है।"

इसके अलावा नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों की वेबसाइट 'नमोस्टोर' भी उनसे जुडे सिक्के, मग, टीशर्ट, स्टेशनरी बेच रही है। ये वेबसाइट हर महीने करीब 10 से 15 लाख रुपए की बिक्री कर रही है।

कंपनी से जुडे एक स्वयंसेवक नाम न छापने की शर्त पर बताते हैं कि ज्यादातर बिक्री दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक में हो रही है। और खरीदार 20 से 35 साल उम्र वाले लोग हैं।

लेकिन चुनावों के मौसम का फायदा उठाने की कोशिश सिर्फ ऑनलाइन रिटेलर ही नहीं कर रहे।

आईटी कंपनियों के लिए मशहूर बैंगलोर में 'नमोस्ते' नाम की एक दुकान आईटी कंपनियों के युवा कर्मचारियों की पसंद बन गई है।

इस दुकान को हाल ही में वसंत ने शुरू किया है। उनका दावा है कि वो नरेंद्र मोदी के प्रशंसक हैं और उनके संदेश से जुडी चीजें बेच रहे हैं।

वसंत कहते हैं, "पिछले साल गुजरात के चुनाव से मैं उनका प्रशंसक हूं। मैं चाहता हूं कि वो प्रधानमंत्री बनें। दक्षिण में उनका प्रचार करने के लिए मेरी तरफ से जो हो सकता है मैं करूंगा। शुरुआत में हमने टीशर्ट बेची जो लोगों को पसंद आई, अब बैज वगैरह भी बेच रहे हैं।"

वसंत 'नमोस्ते' में एक रुपए के स्टीकर से 500 रुपए के मोदी कुर्ते बेच रहे हैं।
विज्ञापन

पार्टियों को फायदा?

नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों ने उनके नाम से एक स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है। नमो सैफ्रॉन नाम का ये फोन कुछ शॉपिंग वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कंपनी की वेबसाइट पर दावा किया गया है कि ये फोन नरेंद्र मोदी के सम्मान में उनके प्रशंसकों ने बनाया है। इस फोन का कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, रैम एक जीबी और प्रोसेसर 1।5 गीगाहर्ट्ज है।

सवाल ये भी है कि क्या इस तरह का सामान बिकने से नेताओं को या पार्टियों को कोई फायदा होता है? कम से कम आम आदमी पार्टी को लेकर ये बात कही जा सकती है।

ब्लूगेप ने अपना काम तब शुरू किया था जब आम आदमी पार्टी दिल्ली में जडें जमाने की कोशिश कर रही थी। अब भी ब्लूगेप पर टीशर्ट जैसी कुछ चीजें हैं जिनकी कीमत तो 350 रुपए ही है लेकिन उनके लिए 100,000 रुपए तक चुकाए जा सकते हैं। कंपनी अपना हिस्सा लेकर बाकी पैसा पार्टी को चंदे में दे देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें