फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों को ‘उस्ताद’ बनाएगी मोदी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की सत्ता में हाल ही में काबिज हुई मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों में भरोसा पैदा करने के एजेंडे पर काम करना शुरू कर दिया है। नई सरकार के पहले सौ दिन के एजेंडे में इस समुदाय के परंपरागत कलाकार और शिल्पी वर्ग हैं।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने अपने सौ दिन के एजेंडे में इस वर्ग के लिए अपग्रेडेशन ऑफ स्किल एंड ट्रेनिंग इन एनसेसट्रल आर्ट्स-क्राफ्ट फॉर डेवलपमेंट (उस्ताद) योजना शुरू करने का खाका तैयार किया है। इस योजना के तहत कला और शिल्प के क्षेत्र से जुड़े इस वर्ग के लोगों के हुनर को प्रशिक्षण के माध्यम से और बेहतर बनाया जाएगा।

दरअसल मंत्रालय का मानना है कि खासतौर से मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा वर्ग कला और शिल्प के विभिन्न क्षेत्रों में अपने पूर्वजों के ज्ञान के सहारे है। इस वर्ग के इस परंपरागत हुनर को अगर बेहतर प्रशिक्षण के माध्यम से निखारा गया तो इनकी माली हालत सुधर सकती है।
विज्ञापन

Trending Videos

हुनर के सहारे रोजी-रोटी

अल्पसंख्यकों को लुभाने की मुहिम के तहत मोदी सरकार सबसे पहले पूर्वजों द्वारा दिए गए हुनर के सहारे रोजी-रोटी कमा रहे इस समुदाय के बड़े तबके पर ध्यान देगी। इसके तहत अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय सीखो और कमाओ मिशन के तहत ‘उस्ताद’ योजना शुरू करने की तैयारी में है।

योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में परंपरागत हुनर का कार्य कर रहे इस वर्ग के लोगों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार की योजना ऐसे लोगों को उसी क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण देकर उनकी हुनर क्षमता को और निखारने की है। इसलिए इस योजना का नाम उस्ताद रखा गया है।
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षा का वादा पूरा होगा

अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय आम चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुसलमानों से एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कंप्यूटर देने के किए गए वादे को गंभीरता से ले रहा है।

मंत्रालय के पहले सौ दिन के एजेंडे में मदरसों में कंप्यूटर शिक्षा की शुरुआत करने की बात कही गई है। उपलब्ध दस्तावेज के मुताबिक मंत्रालय इस योजना की पहली कड़ी में देशभर के चुनिंदा सौ मदरसों में कंप्यूटर शिक्षा शुरू करने के लिए साइबर ग्राम योजना की शुरुआत करेगा। यह योजना पीएम के 15 सूत्री योजना एमएसडीपी के तहत शुरू की जाएगी।

ख्वाजा गरीब नवाज के नाम पर स्कूल
मंत्रालय की सौ दिनों के अंदर अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोलने की योजना है। स्कूल का संचालन मौलाना आजाद एजूकेशन फाउंडेशन करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें