फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के अभियान ने बढ़ाई इन चीजों की मांग

Thu, 27 Aug 2015 08:31 AM IST
शिशिर चौरसिया/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान शुरू होने के बाद देश में सफाई उत्पादों की मांग में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। साथ ही सफाई उपकरणों की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन


प्रणय इंपेक्स लिमिटेड के निदेशक प्रवीण खंडेलवाल का कहना है कि जब से स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत हुई है, तब से घर में काम आने वाले सफाई उपकरणों की मांग में लगभग 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

इस वजह से भारत में इससे जुड़ा उद्योग भी तेज़ी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छता को दिया जा रहा महत्व

अगर एक उपभोक्ता के नजरिए से देखें तो स्वच्छता को अब बहुत महत्व दिया जा रहा है। प्रणय इंपेक्स लिमिटेड साफ-सफाई क्षेत्र से जुड़े 12 श्रेणियों के प्रोडक्ट बनाता है ,जो कि क्लीनिंग इंडस्ट्री के बाजार का  एक महत्वूर्ण हिस्सा है।

इनमें स्क्रबर्स, झाड़ू, फर्श वाइपर आदि शामिल हैं। इस कंपनी के उत्पाद 17 राज्यों और 350 जिलों में उपलब्ध हैं। कंपनी का कहना है कि इसका देशभर में बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें