प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान शुरू होने के बाद देश में सफाई उत्पादों की मांग में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। साथ ही सफाई उपकरणों की मांग भी बढ़ी है।
प्रणय इंपेक्स लिमिटेड के निदेशक प्रवीण खंडेलवाल का कहना है कि जब से स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत हुई है, तब से घर में काम आने वाले सफाई उपकरणों की मांग में लगभग 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
इस वजह से भारत में इससे जुड़ा उद्योग भी तेज़ी से बढ़ रहा है।