फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश पर बरसे मोदी, क्या क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित हुंकार रैली में राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


मोदी ने पटना रैली के धमाकों का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी रैली में राजनीतिक द्वेष के चलते धमाके कराए गए। इन धमाकों में मरने वाले भी मेरे ही बिहार के भाई थे।

मोदी ने कहा, 'मैं 27 अक्टूबर को पटना आया था। बिहार के लोगों ने मेरा सम्मान किया, लेकिन उसी समय राजनीतिक द्वेष के कारण निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।'
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि इन बम धमाकों ने पटना की धरती को लहूलुहान कर दिया। ये बम धमाके हिंदुस्तान के भाईचारे पर, एकता और सद्भावना पर हुए थे। लेकिन कोई कितनी भी कोशिश कर ले, बिहार की जनता ने अपना मन बना लिया है।

चुनाव का माहौल बिगाड़ सकता है तीसरा मोर्चा

तीसरे मोर्च पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि इस मोर्च में ज्यादातर वे राजनीतिक दल और लोग हैं, जिन्होंने हमेशा कांग्रेस को बचाने का काम किया है।

मोदी ने कहा कि तीसरे मोर्च ने कभी देश का भला नहीं किया। तीसरा मोर्चा चुनाव का माहौल बिगाड़ सकता है। इसलिए इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

मोदी ने कहा, 'मैंने गुजरात में सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने के लिए लोगों से आग्रह किया था कि वे अपने खेत में इस्तेमाल हुए लोहे के औजार मुझे दें। मैं बिहार का आभारी हूं, बिहार के लोगों ने गांव-गांव तक इस भावना को पहुंचाया।'

मोदी ने कहा कि जब सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा बनेगी तो वहां बिहार की भी मौजूदगी होगी।

नीतीश पर मोदी का निशाना

मोदी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बंद कमरों में तो ठीक से मिलते हैं, लेकिन जनता के बीच हाथ मिलाने में पसीना छूट जाता है।

उन्होंने कहा कि मैं देश की समस्याओं का हल ढूंढ़ने में लगा हूं और मेरे विरोधी मेरा हल तलाशने में लगे हैं। मोदी ने बिहार सरकार को विकास के मुद्दे पर भी घेरा।

मोदी ने कहा, 'भगवान बुद्ध, महावीर और जयप्रकाश नारायण की इस भूमि बिहार में आज भी करोड़ों बहनों को खुले में शौचालय जाना होता है। दिन में वह शौचालय नहीं जा सकतीं, उन्हें रात का इंतजार करना पड़ता है।'

उन्होंने सवाल किया कि क्या आजादी के साठ साल बाद उन्हें शौचालय नहीं मिलना चाहिए। मोदी ने कहा कि उनका किसी से राजनीतिक विरोध नहीं है, लेकिन मेरे भीतर पीड़ा होती है, करोड़ों बहनों का ये हाल देखकर।
विज्ञापन

'मुझे अब गाली देते हैं नीतीश-लालू'

रैली में मोदी के साथ मंच पर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम‌विलास पासवान भी मौजूद थे। हाल ही में एनडीए में शामिल हुए पासवान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गठबंधन का ‌धर्म निभाती है।

पासवान ने कहा कि पहले नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव उनकी तारीफ करते थे। लेकिन जब उनके साथ गठबंधन नहीं हुआ तो अब वे मुझे गाली देते हैं।

पटना धमाकों का जिक्र करते हुए पासवान ने कहा कि इससे पहले जब मोदी बिहार आए तो सरकार ने उनका बम से स्वागत किया। इसके बावजूद रैली में भीड़ कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि देश में इस समय मोदी की आंधी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें