फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी मुंगेर में बोले, लालू के शरीर में घुस गया है शैतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुंगेर में पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। जैसे ही मोदी ने बोलना शुरू किया वैसे ही लोगों ने अपना उत्साह दिखा दिया और मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। आपको बता दें कि गंगा किनारे बसा मुंगेर बंदूक और सिगरेट के कारखाने के लिए मशहूर है।
विज्ञापन


लोगों का उत्साह देखकर मोदी ने कहा कि जैसी रैली मुंगेर की इस धरती पर वह कर रहे हैं वैसी रैली वे कभी गुजरात में भी नहीं कर पाते थे। वे बोले के यहां पर पहली बार विकास के नाम पर चुनाव हुआ है। मोदी ने कहा कि मुंगेर ने योग को आधुनिक रूप दिया है।

मोदी ने जननायक जय प्रकाश नारायण जी को भी अपनी रैली के दौरान याद किया। आपको बता दें कि 8 अक्टूबर 1979 को ही जय प्रकाश नारायण का निधन हुआ था। इनका निधन जेल में बीमारी के कारण हुआ था। इन्हें इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस ने जेल में डाला था।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि मुंगेर के युवा देश को बदलेंगे। जो लोग राम मनोहर लोहिया की बात करते थे आज वे कांग्रेस का पानी पी रहे हैं और हमें गाली दे रहे हैं।

लालू पर सीधा हमला

दादरी हिंसा को लेकर बीफ पर दिए लालू के बयान को भी मोदी ने भुनाया। वह बोले कि लालू यादव ने यदुवंश का अपमान किया है। मोदी बोले कि लालू यादव के शरीर में शैतान घुस गया है।

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए मोदी ने कहा कि आखिर शैतान को लालू का पता कैसे मिला? जिसका पता शैतान ने ढूंढ़ लिया है बिहार उसकी तरफ कभी नहीं देखेगा। लालूं पर तंज कसते हुए मोदी बोले- हम समझते थे हमारी लड़ाई इंसान से हैं, लेकिन शैतान हमारे पीछे पड़ा हुआ है।

मोदी बोले कि 35 साल तक कांग्रेस ने राज किया और 25 साल तक छोटे और बडे़ भाई (नीतीश और लालू) ने राज किया है। मोदी बोले कि अगर बिहार को विकास की ओर ले जाना है तो 60 साल तक बिहार को रौंदने वालों से मुक्ति पा लेनी चाहिए।

मोदी बोले कि जीवन में अहंकार कैसे विनाश करता है, इसका उदाहरण कांग्रेस है। वे बोले कि ये जनता सब कुछ जनती है और समय आने पर चुन-चुन कर हिसाब चुकता करती है।

जंगलराज-विकासराज की लड़ाई

मोदी बोले एक तरफ जंगल राज है और दूसरी ओर विकास राज है, जिसमें आप लोगों को सही चुनाव करना है। मोदी ने जनवरी से जुलाई महीने के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि इस दौरान 4 हजार अपहरण की घटनाएं हुई हैं।

बिहार के कुछ इलाकों में इतना पानी है, जिसके लिए देश के कई हिस्से तरसते रहते हैं। मोदी बोले कि बिहार का पानी और बिहार की जवानी बिहार को विकास की ओर ले जाएगी।

लालू के रेल मंत्री होने पर सवाल उठाते हुए मोदी बोले कि इतने साल तक वे रेल मंत्री थे फिर भी मुंगेर का पुल नहीं बना, पटना का रेल पुल अटका पड़ा है।

वे बोले कि यहां के मुख्यमंत्री ने 2010 के चुनाव में 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था और कहा था कि अगर बिजली नहीं दूंगा तो 2015 में वोट नहीं मांगूगा। उन्होंने आपके साथ धोखा किया।
विज्ञापन

खर्च भी नहीं कर पाते पैसे

मोदी के अनुसार 11वीं और 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत 8215 करोड़ रुपए बिहार को दिल्ली से मिले, जिसमें से सिर्फ 1300 करोड़ रुपए खर्च कर पाए। लालू में खर्च करने की भी ताकत नहीं है।

मोदी ने 2022 तक हिंदुस्तान के हर गांव में 24 घंटे बिजली देने की बात कही। वे बोले कि बिजली से सिर्फ रोशनी नहीं होती है, बल्कि जिंदगी रोशन हो जाती है।

मोदी ने बिजी के लिए एक शख्स की हत्या का भी जिक्र किया। जनवरी 2014 में 70 साल के एक शख्स देविका चौधरी को बिजली बिल न देने के कारण पुलिस उठाकर ले गई। सुकराबाद पुलिस स्टेशन में उसकी ऐसी पिटाई की गई कि उसकी मौत हो गई। इसे भी पीएम मोदी ने जंगलराज से जोड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें