फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज एक दूसरे पर तलवारें खींचेंगे मोदी, राहुल और केजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की आज हरियाणा के रोहतक में रैली है। पार्टी बनने के बाद यह पहला मौका होगा, जब अरविंद केजरीवाल रोहतक में रैली को संबोधित करेंगे। कुमार विश्वास और मनीष सिसौदिया भी रोहतक की जनता से पहली बार मुखातिब होंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही बहादुरगढ़ में पार्टी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का स्वागत करेंगे।

पूरे देश में 15 फरवरी से शुरू हुआ आप पार्टी का झाडू़ अभियान प्रदेश में शनिवार को समाप्त हो गया। माना जा रहा है कि रोहतक की रैली में इस दौरान जनता से लिया गया फीडबैक साझा किया जाएगा।

प्रदेश का सरकारी खुफिया तंत्र भी पूरी निगाह बनाए हुए है। एसपी राजेश दुग्गल ने कहा कि रैली के लिए कुछ खास प्रबंध नहीं किए गए हैं। रैली स्थल शहर से बाहर होने के कारण अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत नहीं है। वैसे पुलिस हर तरह से मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन

देहरादून में राहुल की रैली

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी आज देहरादून के परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे। रैली की कमान सीएम ने खुद संभालते हुए शनिवार को मौके पर जाकर जायजा लिया।

खबर के मुताबिक करीब दो बजे दोपहर से राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। हालांकि वो सुबह 10.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

हरीश रावत भी उनके साथ मंच पर मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कांग्रेस आपसी फूट से जूझ रही है और हरीश रावत को सीएम बनाए जाने के बाद से कांग्रेस का एक धड़ा उनसे खफा है। ऐसे में राहुल के सामने कार्यकर्ताओं को एकता का मंत्र सिखाने की चुनौती होगी।

माना जा रहा है कि राहुल उत्तराखंड आपदा पीड़ितों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन

पंजाब में मोदी की रैली

बीजेपी की ओर से पीएम पद के उम्मीदवार और गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी आज पंजाब में 'फतेह रैली' करेंगे। अकाली-भाजपा गठबंधन का दावा है कि यह रैली पंजाब के इतिहास में नया इतिहास रचेगी। मोदी के लिए विशेष तौर पर बुलेटप्रूफ स्टेज तैयार किया गया है।

शनिवार को पंजाब के डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की देखरेख में पूरा पुलिस बल चप्पे चप्पे की छानबीन करने में जुटा रहा।

रैली सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। नरेंद्र मोदी हलवारा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे और हेलिकॉप्टर से रैली स्थल तक पहुंचेंगे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं के आने की संभावना है।

अकाली दल की तरफ से सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। रैली में आने वाले लोगों की सहुलियत के लिए पार्किंग का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें