फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014 से पहले ही मोदी ने कांग्रेस नेताओं को पछाड़ा!

Thu, 04 Jul 2013 01:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर वर्ल्ड में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे कांग्रेस के रणनीतिकारों की लिए ये बुरी खबर हो सकती है।
विज्ञापन


मोदी ट्विटर की दुनिया के नए सरताज बनकर उभरे हैं। टि्वटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 18,25,868 हो गई है। उन्होंने कांग्रेस के हाईटेक मंत्री शशि थरूर को पीछे छोड़ दिया है।

थरूर के फॉलोअर्स की संख्या 18,21,731 रह गई है।

ट्विटर पर मौजूद भारतीय राजनीतिज्ञों में मोदी सबसे आगे हैं, जबकि थरूर दूसरे स्थान पर हैं। लोकप्रियता के मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल मोदी से काफी पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनमोहन सिंह के 6,37,558 और केजरीवाल के 4,12,296 फॉलोअर्स हैं। भाजपा नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज के ट्विटर पर 5,23,374 फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें