फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम की 30 प्रभावशाली शख्सियतों में मोदी

Sun, 08 Mar 2015 08:11 AM IST
एजेंसी/न्यूयॉर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शख्सियत का लोहा मानते हुए उन्हें इंटरनेट पर 30 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन


पत्रिका का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर एवं फेसबुक पर करीब 3.8 करोड़ फॉलोवर हैं जो दुनिया में ओबामा को छोड़कर किसी भी दूसरे नेता के मुकाबले अधिक है।

सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ ही भारतीय मूल की मैनेजमेंट कंसल्टेंट व फूड बेब के नाम से ब्लाग चलाने वाली मशहूर वाणी हरि भी शामिल हैं। वाणी ने खाने-पीने की चीजों में असुरक्षित और सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री के खिलाफ जमकर अभियान चलाया था।
विज्ञापन


यह सूची सोशल मीडिया में फालोइंग, वेबसाइट पर हिट और खबरों पर आधारित है। इसमें पॉप स्टार जस्टिन बीबर, मॉडल किम कार्दशियां, हैरी पॉटर सीरीज की लेखिका जेके रोलिंग और गायिका टेलर स्विफ्ट, शकीरा व बियोंस के साथ ही इंटरनेट पर मशहूर हुई कैटलीन मैकनील की ड्रेस को भी जगह दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें