फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को हराया

Thu, 20 Jun 2013 11:29 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में भाजपा के चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खुशखबरी है। उन्होंने चुनावी मैदान से दूर एक दूसरी लड़ाई में राहुल गांधी को हरा दिया है। इसका सबूत एक स्टडी से सामने आया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया चैनल में सबसे ज्यादा जिक्र जिन नेताओं का होता है, उस सूची में पहला नंबर नरेंद्र मोदी का है।

उनके बाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष और अगले प्रधानमंत्री के रूप में पेश किए जाने वाले राहुल गांधी, मौजूदा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और जन लोकपाल की लहर पर सवार अरविंद केजरीवाल का नंबर आता है।

स्टडी में इस बात पर गौर किया गया है कि उस नेता का नाम या ट्विटर हैंडल, फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर और दूसरी सोशल मीडिया साइट पर डाली गई ऑनलाइन पोस्ट में कितनी बार आया।
विज्ञापन


यह अध्ययन कंसल्टेंसी कंपनी ब्लॉगवर्क्स ने जनवरी से अप्रैल, 2013 के बीच किया। मोदी का जिक्र राहुल गांधी की तुलना में तीन गुना हुआ है।

हालांकि, उम्र के हिसाब से बात करें, तो 18-34 साल के बीच लोगों ने राहुल का उल्लेख, मोदी से थोड़ा ज्यादा किया। लेकिन कुल संख्या के मामले में मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


इस फेहरिस्त में 20वां स्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें