लोकसभा चुनाव में अपना मैराथन प्रचार अभियान खत्म करने के बाद भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान की समीक्षा की और भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श किया। इसके अलावा मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से उनके घर जाकर आशीर्वाद लिया।