फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी से आगे लेकिन ओबामा से पीछे नरेंद्र मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हो गए हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने इस साल की 72 सबसे प्रभावशाली नेताओं की सूची जारी की है।
विज्ञापन


मोदी को पहली बार इसमें जगह मिली है। उन्हें 15वें स्थान पर रखा गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को पछाड़ते हुए लगातार दूसरे साल सूची में शीर्ष पर कब्जा जमाया है।

ओबामा को दूसरे स्थान पर जगह मिली है। इसके बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईसाई धर्म गुरु पोप फ्रांसिस और जर्मन चांसलर एंजिला मर्केल क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्ब्स की सूची में पहली बार मिली जगह

सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (36वां), आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल (57वां) और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला (64वां) को जगह मिली है।

पत्रिका ने मोदी के बारे में कहा है कि भारत का नया रॉकस्टार बॉलीवुड से नहीं है। वह तो नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने मई में आम चुनावों में विशाल जीत के साथ कार्यभार संभाला और जो गांधी परिवार के दशकों लंबे शासन के बाद भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में ले आए।

सूची में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट स्वयंभू खलीफा अबु बक्र अल-बगदादी (54वां) को भी शामिल किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें