प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दुनिया की 100 सबसे ज्यादा ताकतवर हस्तियों में शुमार किया गया है। टाइम्स मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली हस्तियों को लेकर ऑनलाइन वोटिंग कराई थी जिसमें पीएम मोदी और आप के मुखिया केजरीवाल को को भी स्थान दिया गया है।
टीआईओ की रिपोर्ट के अनुसार, इस इस साल इस प्रतियोगिता की रेस को जीतने में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कामयाबी हासिल की। टाइम के सर्वे में दुनिया के 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों में पुतिन को प्रथम स्थान दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुतिन ने साउथ कोरिया की महिला रेपर (सिंगर) सीएल को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा वोट यानी 6.95 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं।
वहीं टॉप-5 में शुमार होने वाले लोगों में पॉप स्टार लेडी गागा को 2.6 प्रतिशत वोट, रिहाना को 1.9 प्रतिशत वोट और टायलर स्विफ्ट को 1.8 प्रतिशत वोट मिले हैं।