फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार पर दिए बयान से पलटे यशवंत सिन्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सिन्हा ने भाजपा सरकार की तुलना पूर्व के इंदिरा गांधी सरकार से करते हुए कहा कि इनका (भाजपा) का भी वही हाल होगा जो इमरजेंसी के बाद कांग्रेस का हुआ था।
विज्ञापन


यशवंत गोवा में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत की जनता खुद का ख्याल रखना जानती है और उनको सबक सिखाना भी जानती है जो बातचीत में विश्वास नहीं रखते। बस आप अगले चुनाव का इंतजार करिए।

उन्होंने कहा हम सब जानते हैं कि इमरजेंसी के बाद जनता ने कैसे इंदिरा गांधी सरकार को सबक सिखाया था। जब 1977 में कांग्रेस की सरकार सत्ता से बाहर हो हुई थी तो इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यही था कि वो किसी को बोलने नहीं देती थी। हालांकि, बाद में यशवंत अपने बयान से पलट गए। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

'आडवाणी-मुरली को नहीं मिला उनका हक'

उनसे जब संसद में जीएसटी बिल पास नहीं होने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वाजपेयी सरकार के दौरान कई अहम बिल पास करवाए गए थे। यह बिल विपक्ष से बातचीत के बाद ही पास हुए थे।

वहीं बीजेपी नेता शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी ने पार्टी के लिए बहुत कुछ किया है। पार्टी ने जो उन्हें दिया है वे उससे कहीं ज्यादा के अधिकारी हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई दलों के नेता भी पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में सीपीआई-एम नेता सीताराम येचुरी ने भी भाषण दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें