फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी को मिल सकता है भारत रत्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए लंबे वक्त से भारत रत्न की मांग कर रही भाजपा अब अपनी सरकार आने के बाद उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज सकती है।
विज्ञापन


मोदी सरकार वाजपेयी के साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भी भारत रत्न से सम्मानित कर सकती है। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के आसपास या उसके बाद एक से अधिक लोगों को यह सम्मान दिया जा सकता है।

कई और लोगों को सम्मान दे सकती है सरकार

संघ परिवार के ज्यादातर नेता मदन मोहन मालवीय को ये सम्मान देने की वकालत भी कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि गीता प्रेस के संस्थापक हनुमान पोद्दार को भी इस सम्मान से नवाजे जाने की संभावना है।

चित्रकार राजा रवि वर्मा के नाम के भी अटकलें चल रही हैं। वहीं हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को भी भारत रत्न देने की मांग लंबे समय से चल रही है।

विज्ञापन

तेंदुलकर को लेकर हुई थी आलोचना

फरवरी, 2014 में वैज्ञानिक सीएनआर राव के साथ साथ क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। तब रिजर्व में रखे भारत रत्न को सचिन को दिया गया था।

तेंदुलकर को भारत रत्न देने को लेकर तत्कालीन यूपीए सरकार की काफी आलोचना भी हुई थी।

शनिवार को भी प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने सचिन को भारत रत्न और रेखा को सांसद बनाने को देश का अपमान बता दिया।

इन्हें मिल सकता है सर्वाच्च सम्मान
अटल बिहारी वाजपेयी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
मदन मोहन मालवीय
राजा रवि वर्मा
ध्यानचंद 
हनुमान पोद्दार

उधर, सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय ने रिजर्व बैंक की टकसाल को पांच भारत रत्नों का मेडल बनाने का ऑर्डर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें