फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ओवैसी से मिलकर दंगे कराना चाहती है सरकार'

विज्ञापन
विज्ञापन
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने केंद्र की मोदी सरकार व महाराष्ट्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। तो वहीं याकूब मेमन की फांसी को मोदी सरकार का तमाशा करार देकर मेमन का बचाव करने वालों पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


ठाकरे ने कहा आरोप लगाया कि मोदी व फणनवीस सरकार ओवैसी बंधुओं के साथ मिलकर दंगा भड़काने का प्रयास कर रही है। यही नहीं ठाकरे ने केंद्र व राज्य सरकार पर धार्मिक धुव्रीकरण का भी आरोप लगाया।

सोमवार को ठाणे में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि मोदी सरकार और महाराष्ट्र की फणनवीस सरकार दंगा भड़काना चाह रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा ये दोनों सरकारें ओवैसी बंधुओं के साथ मिली हुई और खुद उन्हें भड़काऊ भाषण देने की इजाजत देते हैं। भड़काऊ भाषण के जरिए लोगों की भावनाओं को आहत कर ये सरकारें धार्मिक धु्वीकरण करना चाह रही है ताकि धुव्रीकरण से वे वोट पा सकें।

विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान, महेश भट्ट को भी लिया आड़े हाथों

वहीं राज ठाकरे ने याकूब मेमन की फांसी को लेकर भी कई सवाल दागे तो बचाव करने वालों पर भी जमकर निशाना साधा। ठाकरे ने मेमन की फांसी को सरकार का तमाशा बताया और मेमन के बचाव में आए अभिनेता सलमान खान, महेश भट्ट और वरिष्ठ अधिवक्ता रामजेठमलानी की भी कड़ी आलोचना की।

तो वहीं मेमन की फांसी पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यही कोर्ट आम आदमी के लिए गर्मियों की छुट्टी में और दीपावली पर बंद रहती है तो वहीं एक आतंकी याकूब मेमन के लिए रात दो बजे से पांच बजे तक खुली रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मेमन की फांसी के तमाशे के जरिए दंगा कराना चाहती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें