फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी घुसपैठ रोकने के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन सीमा पर सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता करने के इरादे से सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 50 नई बॉर्डर पोस्ट बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह प्रस्ताव आगे विचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास लंबित है। हाल ही में आईटीबीपी ने यह प्रस्ताव पेश किया था।  सूत्रों ने बताया, ‘गृह मंत्रालय ने सैद्धांतिक रूप से इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।’
Trending Videos

उच‌ित उपकरणों की जरूरत पूरी की जाएगी

अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा का कुल 1,126 किमी का क्षेत्र आता है, जो कि जम्मू व कश्मीर के बाद दूसरा सबसे लंबा क्षेत्र है। हाल ही में घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा के आधुनिकीकरण और बेहतर प्रबंधन के लिए योजना बनाई गई थी।

इसके मुताबिक जवानों के पास बर्फीली ऊंचाई पर तैनाती के लिए जरूरी सभी आधारभूत उपकरण होंगे।
विज्ञापन

अभी 142 बॉर्डर 30 आईटीबीपी पोस्ट

सूत्रों का कहना है, ‘नए बॉर्डर पोस्ट सौर ऊर्जा से चलने वाले होंगे और इसमें न सिर्फ नियमित आईटीबीपी जवानों के ठहरने की व्यवस्था होगी बल्कि आपातकाल के समय छोटे दस्ते को भी यहां ठहराया जा सकेगा।

इन चौकियों में सेटेलाइट फोन की कनेक्टिविटी भी होगी।’ वर्तमान में भारत 3,488 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 142 बॉर्डर पोस्ट हैं। अरुणाचल प्रदेश में करीब 30 आईटीबीपी पोस्ट हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें