फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने देश को निराशा के माहौल से उबारा, क्या सच में?

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेदाग नेतृत्व को ढ़ाल बनाते हुए सरकार ने कांग्रेस पर परोक्ष हमला बोला है। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि पिछले एक साल में बहुत सारी अच्छी चीजें हुई हैं। इनमें प्रधानमंत्री पद की विश्वसनीयता का बहाल होना सबसे अहम है। इस दौरान हमने निराशा के माहौल को भी खत्म किया है।
विज्ञापन


उनके इस बयान को कांग्रेस पर अपरोक्ष हमला माना जा रहा है। दरअसल सालगिरह के सहारे भगवा रणनीतिकारों का प्रयास मोदी सरकार के उपलब्धियों को जनता में गिनाने के साथ विपक्ष की पकड़ को कमजोर करना है। इस प्रयास में जेटली ने पिछली यूपीए सरकार के दौरान के हालातों का जिक्र करते हुए वर्तमान सरकार के कामकाज से उसकी तुलना की।
विज्ञापन

देश को निराशा के माहौल से बाहर निकाला

जेटली ने कहा कि यूपीए सरकार का प्रयास पीएम के पद को छोटा करने का था। शासन का केंद्र बिंदु सरकार के बाहर था। हमने उसे बदला है। देश को निराशा के माहौल से उबारा है। नीतिगत फैसले लेने में तेजी आई है। सरकार की दिशा में स्पष्टता है।

जेटली ने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के विकल्प के रूप में पारदर्शिता कायम की है। साउथ ब्लाक और नार्थ ब्लाक में लॉबिंग या भ्रष्टाचार का काई स्थान नहीं रहा है।

राज्यों के साथ केंद्र का माहौल सुधरा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि सुधरी है। विदेश नीति के मोर्चे पर भारत ज्यादा मुखर हुआ है और पड़ोसियों के साथ रिश्ते बेहतर हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें