प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि प्रकृति से प्रेम भारत की संस्कृति में है और हम पूरे ब्रह्मांड को अपना परिवार मानते हैं।
ये चार खास बातें कहीं नरेंद्र मोदी ने
1-भारत ऐसा देश है जिसके जेहन में प्रकृति से प्रेम है। हमें सिखाया जाता है कि पूरा ब्रह्मांड हमारा परिवार है।
2-मेरा ताल्लुक एक गरीब परिवार से है। मेरे चाचा किसी के साथ मिलकर लकड़ी का बिजनेस करना चाहते थे। मेरी दादी को जब यह बात चली तो उन्होंने कहा कि भूखे मरेंगे लेकिन पेड़ नहीं काटेंगे। पेड़ काटना पाप है। वह पढी लिखी नहीं थीं लेकिन उन्हें इस बात का अहसास था।
3-आज दुनिया में एक शब्द बहुत प्रचलित हो रहा है जलवायु परिवर्तन। मैं आपसे पूछता हूं कि क्या यह शब्दावली सही है। मुझे लगता है कि हमारी आदतें बदल गई हैं जिससे जलवायु परिवर्तन हुआ है। प्रकृति से संघर्ष की नहीं संवाद की जरूरत है। प्रकृति की रक्षा करेंगे तो हमारी रक्षा होगी।
4-आपके प्रधानमंत्री शिंजो आबे और मैं सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप मुझसे फेसबुक और ट्विटर पर पूछ सकते हैं। मैं इसका जवाब देने का पूरा प्रयास करूंगा।