फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने किया फैसला, कौन संभालेगा उनका गुजरात!

विज्ञापन
विज्ञापन
एग्जिट पोल में एनडीए की जीत की संभावनाओं के सामने आते ही चुनाव अभियान के केंद्र में रहे नरेंद्र मोदी ने गुजरात में अपना उत्तराधिकारी तय करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोदी दिल्ली की गद्दी पर बैठने की तैयारी शुरू करने के साथ ही गुजरात में नया मुख्यमंत्री बनाने में लगे हैं। नया मुख्यमंत्री तय करने के लिए उन्होंने मंगलवार को गुजरात के भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ गांधीनगर में बैठक की।

यह कवायद संघ के बड़े नेताओं से बातचीत के बाद शुरू हुई। हालांकि, इससे पहले सोमवार को वह इस मुद्दे पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी से भी मिल चुके थे। उनसे शिवसेना और मनसे को एक साथ लाने की बात भी हुई थी।
विज्ञापन

व‌िधायकों और सांसदों के संग की चर्चा

मंगलवार को अपने सांसदों और विधायकों के साथ चर्चा में मोदी ने यह जानना चाहा कि उनके प्रधानमंत्री बनने की स्थिति में गुजरात की गद्दी कौन संभालेगा।

हालांकि माना यह जा रहा है कि यह कवायद उन्होंने तीन दिन पहले दिल्ली में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की बाद ही शुरू कर दी थी। मोदी इस मुद्दे पर राजनाथ सिंह और लालकृष्ण आडवाणी से बातचीत कर चुके हैं।

कई लोगों का मानना है कि मोदी गुजरात का सीएम तय कर चुके हैं। बैठक सिर्फ औपचारिकता है। जो दो नाम सबसे ऊपर हैं उनमें राजस्व मंत्री आनंदीबेन पटेल और सौरभ पटेल शामिल हैं।

आनंदी बेन पटेल मोदी के व‌िश्वस्त

आनंदीबेन पटेल को मोदी के विश्वस्त प्रशासक के तौर पर देखा जाता है। वह शिक्षा, राजस्व के अलावा महिला और बाल विकास मंत्रालय संभाल चुकी हैं। साथ ही भाजपा गुजरात को उसका पहला महिला मुख्यमंत्री भी देना चाहता है।

आनंदीबेन के अलावा मुख्यमंत्री पद के लिए नितिन भाई पटेल, आर फाल्दू और सुरेंद्र पटेल के भी नाम हवा में तैर रहे हैं। मोदी के सबसे नजदीकी अमित शाह इस रेस में नहीं हैं।

वह पार्टी की केंद्रीय संरचना या सरकार में कोई भूमिका निभाना पसंद करेंगे। इसके अलावा उनके खिलाफ कई मुकदमे चल रहे हैं और वह सीबीआई जांच का भी सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

और भी कई नाम चर्चा में

इस बीच, मुख्यमंत्री पद के लिए इन नामों के अलावा मोदी सरकार में मंत्री नितिन पटेल और भीखू दलसानिया ने खुद को खुलेआम उम्मीदवार के तौर पर पेश किया है।

पटेल कहते हैं कि वह मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं। दलसानिया ने भी कहा है कि अगर जिम्मेदारी दी गई तो वह मुख्यमंत्री पद की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें