फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन और सोनिया पर मोदी का हमला

Sat, 29 Sep 2012 01:19 AM IST
सूरजकुंड/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल ब्लॉक आवंटन, महंगाई और रिटेल में एफडीआई पर जारी भाजपा की सियासी जंग में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीए नेतृत्व पर शुक्रवार को जोरदार हमला बोला।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए मोदी ने कहा कि अमेरिकी दबाव में रिटेल में एफडीआई का फैसला लिया गया है। वहीं कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर दागियों के कठघरे में खडे़ उद्योगपति मनोज जायसवाल की दस जनपथ पर सोनिया गांधी के साथ तस्वीर का हवाला देते हुए मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा के पोस्टर ब्वाय मोदी ने सूरजकुंड में राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद फरीदाबाद में रैली को संबोधित करते हुए यूपीए के शिखर नेतृत्व पर यह सियासी वार किया। मोदी ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए जानना चाहा कि आमतौर पर गंभीर मुद्दों पर भी खामोश रहने वाले प्रधानमंत्री अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव आते ही सिंघम क्यों बन जाते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय परिषद में दो दिन की चुप्पी के बाद मोदी ने रैली में प्रधानमंत्री से पूछा कि देश यह जानना चाहता है कि पिछले आठ साल में वे दो बार ही सिंघम क्यों बनें। एक तो अमेरिका के साथ परमाणु करार के समय और दूसरा अब रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव आते ही भारत में ऐसे बड़े फैसले क्यों होते हैं। पिछली बार वहां राष्ट्रपति के चुनाव के समय परमाणु करार किया गया, जबकि इस बार रिटेल में एफडीआई का फैसला। मनमोहन और ओबामा की दोस्ती पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि अमेरिका के चुनाव की कीमत भारत को क्यों चुकानी पड़ती है।

वहीं कोल ब्लॉक आवंटन मामले में कांग्रेस अध्यक्ष पर उंगली उठाते हुए मोदी ने कहा कि उन्हें दस जनपथ की अपनी लाइब्रेरी देखनी चाहिए, जहां उन्हें बुके देते हुए कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की उनके साथ कम फोटो होंगी, जबकि कोल ब्लॉक घोटाले में घिरे मनोज जायसवाल के साथ ज्यादा फोटो होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बारे में स्थिति साफ करनी चाहिए। मोदी ने महंगाई, भ्रष्टाचार, रिटेल में एफडीआई से लेकर केंद्र की नीतियों पर बरसते हुए कहा कि यह सरकार गोमांस के निर्यात को बढ़ावा दे रही है, लेकिन किसान और खेती की सुध नहीं ले रही है।

उन्होंने गुजरात में डेयरी के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के घर में दूध भी गुजरात से आता है। इससे पहले मोदी यहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ही बोले थे। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में समय की कमी के चलते किसी भी मुख्यमंत्री को बोलने का अवसर नहीं मिल पाया। इसके बाद मोदी ने एक ओर गुजरात की उपलब्धियां गिनाईं और दूसरी ओर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर बरसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें