फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी की रियायतों पर बात करने चॉपर से पहुंचे मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य मानविकी के कल्याण की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कड़कड़डूमा के एक आयोजन स्थल पर चॉपर प्लेन से पहुंचे।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि नरेंद्र मोदी यहां पर आम आदमी की रियायतों पर बात करने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने 7 रेस कोर्स रोड से आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए अपनी आधिकारिक गाड़ी के बजाए चॉपर का सहारा लिया।

सूत्रों के मुताबिक मोदी आयोजन स्थल पर तय समय पर पहुंचना और सड़क जाम से बचना चाहते थे, इसलिए उन्होंने कड़कड़डूमा के आयोजन स्थल पर पहुंचने के लिए एमआई-17 वी5 चॉपर का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के विमान ने करीब 3.10 बजे केंद्रीय दिल्ली से उड़ान भरी थी और वो 1:30 घंटे बाद आयोजन स्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

चॉपर से पहुंचे मगर सड़क मार्ग से निकले

प्रधानमंत्री करीब 4:45 बजे कड़कड़डूमा के आयोजन स्थल पहुंचे और वो यहां कुछ समय रुककर 5:15 बजे सड़क मार्ग के जरिए चले गए। देश की केंद्रीय सत्ता का केंद्र होने के नाते दिल्ली अक्सर इस तरह की वीआईपी हलचल का गवाह बनता रहता है।

भारतीय राजनेता आमतौर पर चॉपर का इस्तेमाल आस पास के शहरों में पहुंचने के लिए किया करते हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय प्रधानमंत्री ने 20 किलोमीटर से भी कम दूरी को नापने के लिए चॉपर का सहारा लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें