फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबजीत की हत्या पर सरकार चुप क्यों: मोदी

Thu, 02 May 2013 03:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के मैंगलोर में एक चुनावी सभा में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरबजीत के बहाने केंद्र की यूपीए सरकार पर खूब हल्ला बोला। मोदी ने कहा है कि सरबजीत की हत्या की गई और हमारी सरकार चुपचाप बैठी रही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरबजीत सिंह की हत्या के लिए पाकिस्तान सरकार दोषी है और यह एक्सट्रा ज्यूडीशियल किलिंग है।

भारत सरकार के लचर रवैये की भी उन्होंने खूब आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस मामले में दिल्ली सरकार ने कोई कूटनीतिक ताकत नहीं दिखाई।

केंद्र से यूपीए सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे जो फेल हो जाता है उसे प्रमोट किया जाता है।

सुशील कुमार शिंदे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिजली मंत्री के तौर पर जब वो नाकाम हो गए तो उन्हें प्रमोट कर गृह मंत्री बना दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें