फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ की शरण में पहुंचे मोदी, आरएसएस प्रमुख से की मुलाकात

Mon, 22 Oct 2012 12:20 AM IST
नागपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत और संगठन के अन्य नेताओं से मुलाकात की। मोदी ने बताया कि संघ नेताओं के साथ बैठक में उन्हें प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने के मुद्दे पर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन

 
संघ मुख्यालय में बैठक के बाद अगले लोकसभा चुनाव में पीएम पद के उम्मीदवार के मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मोदी ने कहा कि संघ इस तरह बातों में शामिल नहीं होता। मोदी ने कहा कि वह काफी समय बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव भैय्याजी जोशी तथा सुरेश सोनी से मिलने आए थे।

उन्होंने बताया कि बैठक में इन नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। मोदी संघ नेताओं से मिलने के लिए विशेष विमान से यहां आए थे और मुलाकात के बाद तत्काल वापस लौट गए। हाल ही में भाजपा सांसद राम जेठमलानी ने कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


जेठमलानी ने इस संबंध में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को पत्र भी लिखा था। इसके बाद संघ ने पीएम पद के उम्मीदवार के मुद्दे को भाजपा का निजी मामला बताया था। साथ ही संगठन ने कहा था कि उसके प्रमुख जेठमलानी के उस विचार से सहमत हैं कि मोदी पीएम पद के उम्मीदवार के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं।

इन सबके बाद बाद मोदी का संघ नेताओं से मिलने को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बहरहाल, भाजपा ने संघ नेताओं से मोदी के मुलाकात को खास तवज्जो नहीं दी है। पार्टी प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने  इसे शिष्टाचार मुलाकात बताते हुए कहा है कि इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।   

मोदी को मुश्किल वक्त में आती है संघ की याद : केशुभाई
सूरत। गुजरात परिवर्तन पार्टी के प्रमुख केशुभाई पटेल ने रविवार को राज्य में विधानसभा चुनाव का परिदृश्य काफी कठिन हो गया है। ऐसे में राज्य के सीएम नरेंद्र मोदी को अचानक संघ की याद आ गई है और वे इसके प्रमुख मोहन भागवत से मिलने जा पहुंचे।

अपनी परिवर्तन यात्रा के लिए सूरत पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में केशुभाई ने कहा कि जब चुनाव आता है तो मोदी को संघ और मोहन भागवत की याद आ जाती है। इससे स्पष्ट है कि राज्य में इस बात मोदी के लिए स्थिति काफी कठिन है। इसी वजह से वे संघ नेताओं से मिलने नागपुर जा पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें