मोबाइल सिम के फर्जी इस्तेमाल और आतंकी गतिविधियों जैसे अपराधों में सिम के बेजा इस्तेमाल रोकने के उद्देश्य से केंद्र सरकार जल्द ही सिम के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर सकती है।
सरकार ने फैसला लिया है कि पुराने और नए मोबाइल फोन कनेक्शन के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य करना उचित होगा। सरकारी सूत्रों का कहना है कि मोबाइल फोन कनेक्शन के प्रयोग पर नजर रखने के लिए इसे आधार से जोड़े जाने की योजना है।
आधार परियोजना की समीक्षा के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने महसूस किया कि सिम के लिए आधार अनिवार्य करना चाहिए। इससे पहले गृहमंत्रालय आधार कार्ड को केवल बतौर पहचान के लिए प्रयोग में लाए जाने को लेकर चिंता जाहिर कर चुका है।