बीजेपी की ओर से पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने इंडिया272+ नाम का एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉंच किया है। ये एप्लीकेशन गूगल के प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
बीजेपी के समर्थक अपने स्मार्टफोन के माध्यम से इसमें फोटो, और वीडियो भी शेयर कर पाएंगे।
मोदी के ब्लॉग, खबरें, फोटो, वी़डियो आदि भी इस एप्लीकेशन पर मिलेंगे। खास बात ये है कि इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने वाला कार्यकर्ता दूसरे कार्यकर्ता से संपर्क कर सकता है।
व्हाटसएप की तरह इस एप्लीकेशन पर ग्रुप भी बनाए जा सकते हैं। इस एप्लीकेशन को फेसबुक, ट्विटर और बाकी सोशल मीडिया से भी जोड़ा गया है।
जैसा नाम से ही जाहिर है कि ये एप्लीकेशन इंडिया272+ बीजेपी के मिशन 272+ को पूरा करने की दिशा में उठाया गया एक कदम है। अब देखने वाली बात ये होगी कि बीजेपी को इस एप्लीकेशन से कितना लाभ होगा?