फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसे कार्यकर्ताओं ने उत्तर भारतीय अभिभावकों को पीटा

Tue, 05 Mar 2013 12:36 AM IST
सतारा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सतारा में एक सैनिक स्कूल में अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए पहुंचे कुछ उत्तर भारतीय अभिभावकों के साथ राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की।
विज्ञापन


सतारा के सिविल अस्पताल में यह घटना हुई। सैनिक स्कूल में चौथी क्लास में एडमिशन लेना चाह रहे लड़कों का अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था।

तभी वहां पहुंचे मनसे कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश और बिहार के अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया।

मनसे कार्यकर्ताओं का कहना था कि बिहार और यूपी के अभिभावकों ने अपने बच्चों की उम्र के फर्जी दस्तावेज लगाए हैं, ताकि उनके बच्चों का स्कूल में दाखिला हो सके।

बाद में उन्होंने कुछ अभिभावकों से मारपीट और धक्का-मुक्की की। बताया जा रहा है कि इस मामले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

मनसे के सतारा जिले के अध्यक्ष रंजीत सिंह भोंसले ने दावा किया कि महाराष्ट्र के बाहर के अभिभावकों ने अपने बच्चों को दाखिला दिलाने के गलत उम्र प्रमाण पत्र लगाया था। इसलिए कार्यकर्ताओं ने ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय लोगों के बच्चों को ही स्कूल में दाखिला मिलेगा तो यह अन्याय होगा।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें