फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा से देश में कम हुई गरीबीः मनमोहन

Sat, 02 Feb 2013 02:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना (मनरेगा) दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसे यूपीए सरकार की सबसे बड़ी योजना करार दिया है। उन्होंने कहा कि इससे गरीबी हटाने में मदद मिली है। इस योजना को और प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


8 करोड़ लोगों को फायदा
मनरेगा दिवस पर प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना से महिलाएं मजबूत हुई हैं, उन्हें पुरुषों से बराबर वेतन मिल रहा है। पीएम ने कहा कि मनरेगा दुनिया भर में गरीबी हटाने के लिए अब तक चलाई गई सबसे़ बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना से अब तक करीब आठ करोड़ लोगों को फायदा हुआ है।

योजना से पलायन में कमी आई
सिंह ने कहा कि इस योजना के जरिए समाज के सबसे गरीब तबकों और खास तौर पर बहुत छोटे किसानों और भूमिहीन मजदूरों तक बहुत फायदा पहुंचा है। आधे से ज्यादा कामों से महिलाओं और अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों को फायदा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मनरेगा की वजह से पलायन में कमी आई है। इस वजह से बैंकों में चार करोड़ खाते खुले है। मनरेगा को बेहतर बनाने के प्रयास जारी रखनी चाहिए।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार को समाप्त करना होगा
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मनरेगा में भ्रष्टाचार है और इसे जल्द ही समाप्त करना होगा। उन्होंने मनरेगा में 200 दिन रोजगार देने की मांग की है। सोनिया ने कहा कि दूसरी हरित क्रांति में मनरेगा की भूमिका अहम होगी। साथ ही इसमें आधुनिक तकनीक के जरिए सुधार लाया जाएगा।

देश के विकास में मनरेगा की भूमिका को अहम मानते हुए सोनिया ने कहा कि इससे कृषि उत्पादन की क्षमता में इजाफा होगा। प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न भागों में इस योजना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को पुरस्कार भी प्रदान किए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें