फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस' कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने का आखिरी मौका

Fri, 01 Aug 2014 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला डॉट कॉम की ओर से आयोजित किए जा रहे ‘अमर उजाला फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस-2014’ कांटेस्ट के लिए शिमला और कानपुर में 2 अगस्त 2014 को ऑडीशन्स लिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में 18-25 साल तक की लड़कियां भाग ले सकती हैं। इस प्रतियोगिता में विनर को ईनाम के तौर पर एक ब्रांड न्यू फिएट पुंटो कार दी जाएगी। साथ ही साथ जीतने वाले भाग्यशाली विजेता को अनुराग दीक्षित के एलबम 'लाखों आसमान' में काम करने का मौका भी मिलेगा।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए www.misnorthindiaprincess.com पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा जिस शहर में ऑडीशन किया जा रहा है वहां के अमर उजाला के ऑफिस जाकर भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
विज्ञापन


'फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस-2014’ कांटेस्ट के लिए शिमला और कानपुर सहित कुल 10 शहरों में इस प्रतियोगिता के लिए ऑडीशन लिए जा रहे हैं।

www.misnorthindiaprincess.com पर रजिस्ट्रेशन के बाद हम चुने गए प्रतिभागियों से फोन/मेल/एसएमएस के जरिए संपर्क करेंगे। ये हैं वो कुल 10 शहर जहां 'फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस-2014’ के लिए ऑडीशन लिए जाने हैं।

शिमला और कानपुर-------------- 2 अगस्त 2014
चंडीगढ़ और लखनउ---------------4 अगस्त 2014
बरेली-----------------------------7 अगस्त 2014
देहरादून---------------------------8 अगस्त 2014
मेरठ और आगरा-------------------11 अगस्त 2014
दिल्ली और जयपुर-----------------13 अगस्त 2014

ऑडीशन्स के लिए हर प्रतिभागी को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करा कर अपना बैच नंबर लेना जरूरी है। इन ऑडीशन्स में तीन हर प्रतिभागी को 3 राउंड्स का सामना करना होगा।

1) Intro cum Ramp Walk Round - इस राउंड में रैंप वॉक के बाद जज की टीम के सामने सबको अपना परिचय देना होगा। ये राउंड एक एलिमिनेशन राउंड होगा। इसमें कम नंबर पाने वाले प्रतिभागी अगले राउंड में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

2)Versatility Round- पहला राउंड क्लीयर कर दूसरे राउंड में पहुंचने वाले लोग यहां सिंगिंग और डांसिंग जैसी स्किल्स से जज को इंप्रेस करेंगे।

3)Brain Drain Round- इस राउंड में जज की टीम के सवालों के जवाब देने होंगे।

तो ये आखिरी मौका है जब आप इस कॉन्टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 2 अगस्त 2014 को कानपुर में होने वाला ऑडीशन सुबह 9 बजे से शुरू होगा जिसके लिए सभी प्रतिभागियों को अनैछा होटल पहुंचना होगा। (होटल अनैछा, सृष्टि नगर, चैन फैक्ट्री चौराहा कानपुर)

शिमला में होने वाला ऑडीशन गेटी थिएटर(गेटी थिएटर, माल रोड शिमला) में होगा। इस ऑडीशन के लिए भी सभी प्रतिभागियों को 2 अगस्त 2014 को सुबह 9 बजे दिए गए पते पर पहुंचना होगा।

इस कॉन्टेस्ट के हर राउंड में जज प्रतिभागियों को मार्क्स देंगे जिसके अनुसार ही फाइनल विनर चुना जाएगा। कॉन्टे्सट का रिजल्ट 17 अगस्त 2017 को या उससे पहले अनाउंस किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें