हैदराबाद के एक आईटी प्रोफेशनल ने मलेशिया के लापता विमान को ढूंढ निकलने का दावा किया है। MH370 नाम का ये विमान आठ मार्च से लापता है।
अनूप माधव यागिना अपने ऑफिस में बैठे उत्सुकतावश डिजिटल ग्लोब सैटलाइट क्यूबी02 पर विमान को ढूंढने की कोशिश कर रहे थे कि अचानक उनको कुछ ऐसी तस्वीर दिखीं जिनमें विमान दिखाई दे रहा था।
उनके मुताबिक ये तस्वीर अंडमान के पास किसी इलाके की है। उन्होंने ये तस्वीरें अपने लेख के साथ सीएनएन की वेबसाइट पर डालीं थीं। अब तक करीब 20 हजार लोग इस पोस्ट को देख चुके हैं।