अमर उजाला डॉट कॉम की ओर से आयोजित किए जा रहे ‘अमर उजाला फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस-2014’ कांटेस्ट के लिए शिमला और कानपुर में 2 अगस्त 2014 को ऑडीशन्स लिए गए।
इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कानपुर की बात करें तो यहां पहले राउंड में 50 प्रतिभागियों को चुनाव किया गया।
इसके बाद दूसरा राउंड वर्सेलिटी राउंड था। जिसमें 20 प्रतिभागी तीसरे राउंड में जगह बनाने में कामयाब हुए। इस राउंड में ब्रेन ड्रेन राउंड में प्रश्न पूछे गए।
जिसमें कानपुर के निर्णायक मंडल ने 8 प्रतिभागियों का चुनाव किया। वहीं अगर बात शिमला ऑडिशन की करें तो यहां 20 प्रतिभागी चुने गए। फाइनलिस्ट का चुनाव इंडस्ट्री एक्सपर्ट करेंगे।
इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में 18-25 साल तक की लड़कियां भाग ले सकती हैं। इस प्रतियोगिता में विनर को ईनाम के तौर पर एक ब्रांड न्यू फिएट पुंटो कार दी जाएगी। साथ ही साथ जीतने वाले भाग्यशाली विजेता को अनुराग दीक्षित के एलबम 'लाखों आसमान' में काम करने का मौका भी मिलेगा।
इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए www.misnorthindiaprincess.com पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा जिस शहर में ऑडीशन किया जा रहा है वहां के अमर उजाला के ऑफिस जाकर भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
कानपुर और शिमला में 'फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस-2014’ का ऑडिशन पूरा हो चुका है। अभी 8 और शहरों में इस प्रतियोगिता के लिए ऑडीशन लिए जा रहे हैं।
www.misnorthindiaprincess.com पर रजिस्ट्रेशन के बाद हम चुने गए प्रतिभागियों से फोन/मेल/एसएमएस के जरिए संपर्क करेंगे। ये हैं वो शहर जहां 'फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस-2014’ के लिए ऑडीशन लिए जाने हैं।
चंडीगढ़ और लखनउ---------------4 अगस्त 2014
बरेली-----------------------------7 अगस्त 2014
देहरादून---------------------------8 अगस्त 2014
मेरठ और आगरा-------------------11 अगस्त 2014
दिल्ली और जयपुर-----------------13 अगस्त 2014
ऑडीशन्स के लिए हर प्रतिभागी को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करा कर अपना बैच नंबर लेना जरूरी है। इन ऑडीशन्स में तीन हर प्रतिभागी को 3 राउंड्स का सामना करना होगा।
1) Intro cum Ramp Walk Round - इस राउंड में रैंप वॉक के बाद जज की टीम के सामने सबको अपना परिचय देना होगा। ये राउंड एक एलिमिनेशन राउंड होगा। इसमें कम नंबर पाने वाले प्रतिभागी अगले राउंड में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
2)Versatility Round- पहला राउंड क्लीयर कर दूसरे राउंड में पहुंचने वाले लोग यहां सिंगिंग और डांसिंग जैसी स्किल्स से जज को इंप्रेस करेंगे।
3)Brain Drain Round- इस राउंड में जज की टीम के सवालों के जवाब देने होंगे।
तो ये आखिरी मौका है जब आप इस कॉन्टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑडीशन सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
इस कॉन्टेस्ट के हर राउंड में जज प्रतिभागियों को मार्क्स देंगे जिसके अनुसार ही फाइनल विनर चुना जाएगा। कॉन्टे्स्ट का रिजल्ट 17 अगस्त 2017 को या उससे पहले अनाउंस किया जा सकता है।
कॉन्टेस्ट के प्रायोजक हीरो मोटरकॉर्प, विशाल मेगामार्ट हैं। कॉन्टेस्ट के ग्रूमिंग पार्टनर IS2, और सहयोगी अल्पस ब्यूटी क्लीनिक है।