फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छेड़छाड़ की सजा महज पांच जूते व 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक गांव में फुफेरी बहन से छेड़छाड़ का मामला पंचायत ने पांच जूते और 20 हजार रुपये में निपटा दिया। थाना पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती नगर के एक कॉलेज में पढ़ती है। युवती के मामा का लड़का भी गांव में ही रहता है। बताते हैं कि युवक अपनी फुफेरी बहन पर बुरी नजर रखने लगा।

एक दिन उसने युवती के सामने प्रेम प्रस्ताव रख दिया। युवती इससे सन्न रह गई हालांकि रिश्ते की नजाकत को देखते हुए युवती ने इस संबंध में परिजनों से कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण की दी थी धमकी

इस पर युवक के हौसले बुलंद हो गए। उसने फोन पर युवती को मिलने के लिए बुलाया, मना करने पर अपहरण की धमकी दे डाली। आरोप है कि एक दिन रास्ते में युवक ने उसे दबोच लिया। हालांकि, शोर मचाने पर युवक भाग गया।

घटना की जानकारी पर चार दिन पहले गांव में ही रिश्तेदारों और बिरादरी के लोगों की पंचायत बैठी। पंचायत ने आरोपी युवक को युवती से पांच जूते मरवाए और 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाकर मामला रफादफा कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें