फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम नहीं कुछ और थी किराए पर घर न मिलने की वजह

Thu, 28 May 2015 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई की जिस महिला मॉडल मिस्बाह कादरी ने मुस्लिम होने के नाते फ्लैट से निकाले जाने की बात कही थी वो खुद अपनी बात में फसती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन


ब्रोकर के अनुसार मिस्बाह ने वो फ्लैट उनके माध्यम से लिया था, लेकिन उन्होंने उसका पैसा कई दिनों से नहीं दिया था और बिना बताए उस फ्लैट में रह रही थी।

इस संबंध में ब्रोकर ने कहा है कि सांघवी हाइट्स में कई और भी मुस्लिम परिवार रहते हैं, लेकिन उन्हें कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। उसने कहा कि मामला केवल लेन देन का है उसे बेवजह इतना बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

सुपरवाइजर ने पहले ही जताई थी विवाद की आशंका

बताते चलें कि मिस्बाह कादरी ने ये आरोप लगाया था कि उन्होंने फ्लैट के लिए कई ब्रोकर्स से बात की लेकिन उनके मुस्लिम होने की वजह से कोई भी उन्हें फ्लैट दिखाने को तैयार नहीं हुआ।

कादरी के मुताबिक उनके साथ ये भेदभाव बहुत दिनों से किया जा रहा है। वो गुजरात से हैं और वहां तो ऐसा होता रहता था लेकिन मुंबई में भी उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।

वहीं इस पूरे विवाद के सामने आने के बाद सांघवी हाइट्स के सुपरवाइजर राजेश से जब बात की गई तो उन्होंने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी से इंकार किया था और महिला और ब्रोकर के बीच कोई विवाद होने की आशंका जाहिर की थी। ( फोटो में सांघवी फ्लैट्स)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें