फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्बाह, आफरीदी ने वनडे को कहा अलविदा

Fri, 20 Mar 2015 11:32 PM IST
एडीलेड/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक और आलराउंडर शाहिद आफरीदी ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन


दोनों वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही 50 ओवरों के क्रिकेट को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया था। हालांकि मिस्बाह टेस्ट खेलते रहेंगे जबकि आफरीदी अब सिर्फ टी-20 क्रिकेट खेलेंगे। 40 साल के मिस्बाह 162 वनडे में अब तक एक भी शतक नहीं बना सके।
विज्ञापन


वहीं, 1996 में श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली वनडे सीरीज में सिर्फ 37 गेंद में शतक जमाने वाले आफरीदी ने 398 वनडे में 8064 रन बनाए और 395 विकेट झटके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें