फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री के भाषण से पहले हंगामा

Sat, 22 Sep 2012 02:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाषण से पहले एक शख्स ने अपने कपड़े उतारकर विरोध किया। जैसे ही प्रधानमंत्री भाषण देने विज्ञान भवन आए उसी समय संतोष सुमन नामक इस शख्स ने अपने कपड़े उतार दिए। वह कह रहा था, 'भ्रष्ट प्रधानमंत्री वापस जाओ, डीजल पर मूल्य वृद्धि वापस लो'। बाद में सुरक्षाकर्मी उस शख्स को विज्ञान भवन से बाहर ले गए।
विज्ञापन


पेशे से वकील संतोष सुमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एसपीजी की हिरासत में है। संतोष सुमन बिहार का रहने वाला है। अभी वह दिल्ली के शकरपुर में रहता है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन से जुड़ा संतोष दिल्ली की पाटियाला हाउस कोर्ट में प्रैक्टिस करता है। संतोष सुमन की जेब से दिल्ली प्रदेश राजद का आईकार्ड भी मिला है। इधर राजद प्रमुख ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दिल्ली प्रदेश राजद यूनिट को भंग कर दिया है।

हालांकि इस घटना के बावजूद प्रधानमंत्री ने अपना भाषण शुरू किया। पीएम ने कहा कि हाल ही में लिए गए फैसले देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि निवेश के लिए हमें बेहतर माहौल बनाना ही होगा। हमें दुनिया के दूसरे देशों से सीख लेनी चाहिए। इसलिए हर राजनीतिक दल को सरकार के आर्थिक सुधारों का समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें