अरुणाचल प्रदेश के लांगडिंग जिले में भारतीय रिजर्व बटालियन के एक सिपाही ने कक्षा छह की एक छात्रा को जबरन शराब पिलाकर बलात्कार किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली यह लड़की दो मार्च को बलात्कार के बाद सर्किट हाउस के बगल में पड़ी मिली थी।
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है जहां अब वह होश में आ गई है। पीड़ित लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
आरोपी सिपाही लुकबोम योनगाम को रविवार को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर लिया और मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय आरोपी सिपाही पर हमला करने का कोशिश की। इस पर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।