फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के मंत्री बोले, गैंगरेप करने वाले नादान

Mon, 08 Jun 2015 09:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पणजी। गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर ने दिल्ली की दो महिलाओं के साथ गैंग रेप के आरोपियों को नादान करार देते हुए इस घटना को महज एक दुर्घटना बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्घटना गोवा जैसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर होना तय है। उन्होंने कहा कि लड़के नादान हैं और उनके खिलाफ अपराध की छोटी-मोटी घटनाएं दर्ज हैं।

भविष्य में वे ऐसा नहीं करेंगे। ऐसी घटनाओं से गोवा की छवि खराब होने के बारे में पूछे जाने पर पारुलेकर ने नकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रेप की शिकार महिलाएं गोवा की नहीं थीं, वे दिल्ली की थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन

दो दिन तक किया गया दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक गोवा में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने घूमने आई दो युवतियों के सामने पुलिस वाला होने का नाटक किया। उन्होंने उनके साथ मारपीट की और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया।
दोनों युवतियों ने पुलिस को बताया कि उनके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया गया, जब तक कि पुलिस ने उन्हें नहीं छुड़वाया। पुलिस को इसका पता तब चला था जब युवतियों को ले जा रही टैक्सी के चालक द्वारा शिकायत दर्ज की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें