मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष और आंध्रप्रदेश से सांसद असादुद्दीन ओवैसी को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। असादुद्दीन के खिलाफ 2005 में मेडक जिला कलेक्टर के खिलाफ अपशब्द बोलने का मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले में कोर्ट में लगातार पेश नहीं होने के कारण असादुद्दीन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। असादुद्दीन ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मेडक जिले की स्थानीय अदालत में सोमवार सुबह को समर्पण कर दिया। कोर्ट ने उन्हें 2 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि हाल ही में असादुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरूद्दीन ओवैसी को भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।