फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घना की झीलों में गूंज रहा पक्षियों का कलरव

Fri, 28 Sep 2012 12:49 PM IST
भरतपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के भरतपुर में स्थित विश्व विख्यात केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान में इस बार सभी झीलें लबालब हैं। झीलों को चंबल के साथ ही पांचना बांध से भी पर्याप्त मात्रा में पानी मिला। झीलों में भरपूर पानी होने के कारण देशी विदेशी विभिन्न प्रजाति के पक्षियों का जमघट लगा हुआ है।
विज्ञापन


उद्यान में पांचना बांध से झीलों में भारी मात्रा में मछलियों के आ जाने के बाद मांसाहारी प्रजाति के पक्षियों को भरपूर भोजन मिलने लगा है। स्नेकवर्ड जैसे लगभग आधा दर्जन प्रजातियों के पक्षी उद्यान में पर्यटकों को अनायास लुभा रहे हैं। कई तरह के पक्षी नेस्टिंग भी कर रहे हैं।

खासकर स्नेकवर्ड के आने से झीलों में काफी रौनक देखने को मिल रही है। स्नेकवर्ड पानी के अंदर से मछली को ऊपर निकालकर लाता है और उसे निगल जाता है। इस नजारे को पर्यटक अपने कैमरों में कैद करते हुए देखे जा सकते हैं। इसी प्रजाति के ओपन बिल स्टॉर्क, कोर्बोनेंट, ईग्रेट आदि के बच्चे घोंसलों में निकल आए हैं।
विज्ञापन


इनकी चहचहाहट भी लोगों को लुभा रही है। पेंटेड स्टॉर्क , स्पून बिल, ग्रेहेरेन आदि प्रजाति के पक्षी नेस्टिंग कर रहे हैं। उद्यान की झीलों में इस बार अक्तूबर के प्रथम सप्ताह से बोटिंग शुरू हो जाएगी। झीलों के भरपूर पानी होने के कारण वर्षों बाद इस बार पर्यटक उद्यान में भरपूर आनंद ले सकेंगे। इसके लिए घना प्रशासन ने फाइबर ग्लास की नौकाएं तैयार कर ली हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें